फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाबा नीबकरोरी के दर्शन करने पहुंचे पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। बुढ़वा मंगल पर नीबकरोरी धाम में बाबा लक्ष्मण दास के दर्शन करने पहुंचे पूर्व सैनिक की मंदिर के गेट पर गश खाकर गिरने के बाद मौत हो गई। इससे वहां कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। पूर्व सैनिक लकवा से पीड़ित थे।
विज्ञापन

कन्नौज के कस्बा छिबरामऊ निवासी पूर्व सैनिक महेंद्र प्रताप सिंह यादव (55) सुबह पत्नी बीना, साली गुड्डी देवी व साढ़ू दीवान सिंह के साथ नीबकरोरी धाम में बाबा के दर्शन करने पहुंचे। वह मंदिर के पश्चिमी गेट पास खड़े थे तभी अचेत होकर गिर पड़े। यह देख परिजन ने चीख पुकार की। वहां एंबुलेंस के साथ तैनात डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदाबाद भेज दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुत्री प्रिंसी की शादी हो चुकी है। बेटा पारस सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें