फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। अलीगढ़–कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की समधन चौकी के अंतर्गत अलीगढ़–कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर रविवार रात करीब दस बजे लगभग 45 वर्षीय युवक पैदल घूम रहा था। इसी दौरान अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। टक्कर से युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार युवक मानसिक बीमार बताया जा रहा है और अक्सर आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहता था। शिनाख्त का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें