तालग्राम। कालेज जा रही छात्रा की साइकिल में बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद इन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर राहगीरों ने दो युवकों को पकड़ कर पीट दिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया।
इलाके के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा शनिवार सुबह नौ बजे साइकिल से कालेज जा रही थी। कालेज के पास बाइक सवार तीन युवकों ने बाइक से टक्कर मारकर साइकिल से गिरा दिया। छात्रा का आरोप है कि इसके बाद युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर राहगीर पहुंच गए। इन्होंने युवकों को खदेड़ दिया। इस दौरान दो युवकों को पकड़ कर पिटाई कर दी।
सूचना पर पहुंची यूपी डायल 112 पुलिस को सौंप दिया। छात्रा ने बताया कि तीनों युवक आए दिन पीछा कर परेशान करते हैं। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।