फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलडीए लखनऊ को हराकर इटावा फाइनल में

विज्ञापन
बल्लेबाजी करता एलडीए लखनऊ का खिलाड़ी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। बोर्डिंग ग्राउंड में खेली जा रही स्व. ओम प्रकाश पाठक राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में इटावा और एलडीए लखनऊ के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इटावा ने एलडीए लखनऊ को 60 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इटावा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली ही बॉल पर विकेट हो गया। इटावा की ओर से बल्लेबाज अब्दुल वाशिम ने 28 रन, शिवम शर्मा ने 35 रन की पारी खेलकर टीम को संकट से उबारा। आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आए हिमांशु पाठक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदों में 38 रन बनाए। इनमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इटावा टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाए। लखनऊ की ओर से उत्कर्ष अवस्थी ने एक, रोहित द्विवेदी ने एक, दीपक शर्मा ने एक विकेट लिया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एलडीए की टीम 102 रन पर ऑल आउट हो गई। हिमांशु पाठक को उनके ऑल राउंडर प्रदर्शन पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला किड्स क्रिकेट कॉर्नर क्लब फिरोजाबाद और शशिकांत खांडेकर एकादश कानपुर के बीच में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें