फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण जरूरी’

Sat, 07 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोमिल सिंह शांती देवी महाविद्यालय में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने सात नवंबर को 10 लाख पौधे लगवाकर विश्व रिकार्ड बनाने का संकल्प लिया है, ताकि प्रदेश का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो सके। उनके इस संकल्प में यह महाविद्यालय भी भागीदारी कर रहा है। आज यहां पर कई प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए हैं।

रवी यादव ने कहा कि पेड़ों की संख्या लगातार कम होने का असर हमारे पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। इससे मौसम के चक्र में काफी बदलाव आ गया है। प्रवक्ता प्रतीक्षा दुबे ने कहा कि पेड़ों की संख्या कम होने जाने से वर्षा भी कम हो रही है। इसके कारण हमारा भूगर्भ जल स्तर भी नीचे गिरता जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने कालेज परिसर में कई प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान रुचि दुबे, विवेक यादव, रामानुज, बृजेश यादव, दिलीप यादव, रबी वर्मा, प्रदीप पांडेय, आलोक शाक्य, रबी कांत, मयंक यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें