इस ऐप पर प्रधानमंत्री की मन की बात के विभिन्न एपिसोड भी सुन सकते हैं।
परिषदीय विद्यालयों में 30 मार्च से नामांकन उत्सव मनाए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूल चलो अभियान वर्ष 2016-17 में चारण चरणों में होगा। इसमें 6 से 14 आयु वर्ग के आउट आफ बच्चों को चिह्नित कर उनके नामांकन का पूरा प्रयास किया जाएगा। प्रभारी बीएसए एपी सिंह ने बताया कि 30 मार्च को प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में नामांकन उत्सव मनाया जाएगा।
इसमें सभी अभिभावकों एवं एसएमएसी सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। उनके सहयोग से 6 से 14 आयु वर्ग के सभी आउट आफ स्कूल बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। बीएसए ने कहा कि पिछले वर्ष भी स्कूल चलो अभियान के तहत मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों का स्कूलों मे दाखिला कराया गया था। दाखिला कराने में हम सभी को सफलता मिली थी, लेकिन कुछ बच्चों ने थोड़े समय में स्कूल छोड़ दिया। इन बच्चों को स्कूल लाने का प्रयास भी हुआ, लेकिन उसमें अधिकतर नहीं आए।
इन बच्चों का दाखिला करने से पहले हम सभी को उनके अभिभावकों के अंदर शिक्षा के प्रति जागरूकता लानी है, जब तक शिक्षा के प्रति अभिभावक जागरूक नहीं होगा, तब तक बच्चे को प्रतिदिन स्कूल नहीं लाया जा सकता है। खंड शिक्षाधिकारी ने जय सिंह ने कहा कि नए सत्र में स्कूल चलो अभियान चार चरणों में होगा। पहला चरण अप्रैल माह में, दूसरा जुलाई में, तीसरा नवंबर में व चौथा अंतिम चरण जनवरी माह में होगा।
28 मार्च को विद्यालय प्रबंध समिति की विशेष बैठक विद्यालय में बुलाई जाएगी। इसमें स्कूल चलो अभियान की चर्चा की जाएगी। इसके अलावा न्याय पंचायत स्तर पर स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जाएगी। बैनर आदि की तैयारी पूर्व से कर ली जाए।