फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए डीलरों ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई को लेकर बीज कंपनी के डीलरों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लेने की फरियाद की। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सुनील शुक्ला को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में डीलरों ने हवाला दिया कि जिले में संदिग्ध लोग नकली मक्का बीज की आपूर्ति कर रहे हैं। 17 फरवरी को हिंदुस्तान होटल के सामने कार पर 18 पैकेट नकली मक्का डीकेसी 9108 को पुलिस ने बरामद किया। इस दौरान मौके से दो लोगों को पकड़ लिया था।

इसके बाद जिला कृषि अधिकारी नीरज ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने के लिए शिकायती प्रार्थनापत्र भी दिया। जिस पर कोई मुकदमा नहीं लिखा गया। पुलिस ने उल्टे शिकायतकर्ता डीलरों के लिए खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं मुकदमा न लिखे जाने से पकड़े गए लोगों के हौसले बुलंद हैं, वह लगातार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


डीलरों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर व्यापारियों पर लगे झूठे मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की। इस मौके पर देवेंद्र कटियार, लाल मोहम्मद, पंकज कटियार, अजय शुक्ला, संतोष कटियार, आशीष श्रीवास्तव, मो.हाशिम खां, राहुल कटियार, उपदेश कुमार, प्रशांत बाजपेयी, बंटी ठाकुर, हरिओम दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

उधर, इस बाबत कोतवाली प्रभारी का कहना है कि डीलरों के खिलाफ पकड़े गए लोगों के साथ मारपीट करने का मुकदमा लिखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला कृषि अधिकारी के शिकायती पत्र पर मुकदमा इस कारण नहीं लिखा गया, क्योंकि वह वादी नहीं बनना चाहते है। कंपनी की ओर से लिखित शिकायती पत्र मिल जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें