फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अभियान चलाकर हटाया कब्जा, हुई झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कस्बे में अधिशाषी अधिकारी ने नगर पंचायत कर्मियों व पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान नाले पर बनीं दुकानों, पटियों, टिन शेड व तख्त आदि कब्जे को हटाया। अभियान के दौरान व्यापारियों की नगर पंचायत कर्मियों से झड़प भी हुई। व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित व कस्बा इंचार्ज राकेश कुमार पटेल, खड़िनी चौकी इंचार्ज आलोक सिंह व नगर पंचायत कर्मियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्ग, सदर बाजार, थाने वाली गली, नादेमऊ चौराहा, आंबेडकर चौराहा, पुराने अस्पताल वाली रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
इस दौरान दुकानों पर लगी टीन शेड को हटाते समय कई व्यापारियों व नगर पंचायत कर्मियों में झड़प भी हुई। कुछ व्यापारियों ने नगर पंचायत कर्मियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। वहीं कुछ व्यापारियों ने खुद से पटियों को हटाए जाने व तोड़े जाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अधिकारी देवांशी दीक्षित ने बताया नगर के व्यापारियों ने नाले व नालियों पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया यह अभियान एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें