फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाउलपुर कसावा के खाद विक्रेता ने दी थीं खाली बोरियां

सार

कन्नौज में कृषि अधिकारियों ने नकली खाद की आशंका पर छिबरामऊ की एक दुकान से डीएपी के नमूने लेकर जांच शुरू की है। पुलिस ने कार से 600 खाली खाद की बोरियां बरामद कीं। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज। जिले में खाद की किल्लत के साथ-साथ नकली खाद का कारोबार भी चरम पर है। नकली खाद के संदेह पर डीडी कृषि और जिला कृषि अधिकारी ने गुरुवार को छिबरामऊ के भाउलपुर कसावा स्थित एक दुकान से डीएपी के चार नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच में खाद नकली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विशुनगढ़ के प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम मंगलवार देर रात पुलिस के साथ विशुनगढ़-किशनी रोड पर मोहकमपुर की पुलिया पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी छिबरामऊ की तरफ से ब्रेजा कार को रोका। पुलिस ने तलाशी ली, तो उसमें से डीएपी 600 खाली नई बोरियां मिली थी। इसके बाद पुलिस ने एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र द्विवेदी को मामले की जानकारी दी। एसडीएम ने उप कृषि निदेशक संतोष कुमार को जानकारी दी। सूचना पर उप कृषि निदेशक संतोष कुमार व जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता के साथ थाने पहुंचे।
मैनपुरी के थाना बेवर के जासमई के गांव चिरावर निवासी कार चालक ने पूछताछ में बताया कि वह छिबरामऊ-तालग्राम रोड पर भाउलपुर कसावा स्थित चौहान खाद भंडार से 600 खाली बोरियां नौ हजार रुपये में लाया है। इसके बाद डीडी कृषि और कृषि अधिकारी छिबरामऊ स्थित खाद की दुकान पर पहुंचे। तो दुकान संचालक मौके से फरार हो गया। मौके पर अधिकारियों को 200 बोरी डीएपी समेत अन्य खाद का स्टॉक मिला। उप कृषि निदेशक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। भाउलपुर के खाद विक्रेता को को कार्यालय बुलाया गया है। अगर सही से जवाब नहीं दिया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक को छोड़ा
पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार चालक को पकड़ लिया था। प्रार्थना पत्र लिखाने के बाद कार चालक को छोड़ दिया है। अब विभागीय स्तर से जांच की जा रही है।
कार चालक भी चला रहा खाद की दुकान
अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि कार चालक भी मैनपुरी जिले में खाद की दुकान चला रहा है। इस पर डीडी कृषि और कृषि अधिकारी ने मैनपुरी जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान को काल कर जांच करने को कहा है। हालांकि मैनपुरी के जिला कृषि अधिकारी ने कार चालक के यहां भी खाद के चार नमूने लिए हैं। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें