फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएचसी में 238 मरीजों को मिला इलाज

सार

गुरसहायगंज में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़ा और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत हुई। सीएचसी पर 238 मरीजों का इलाज और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम से स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरसहायगंज। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर 17 सितंबर सेदो अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत कर सीएचसी पर 238 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्रदेव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज तिर्वा से आए डाॅ. राकेश, डाॅ. नीरज, डाॅ. स्वाती गुप्ता, डाॅ. श्रुति श्रीवास्तव तथा दो महिला सर्जनों ने मरीजों की जांच और उपचार किया। सीएचसी ओपीडी में बुखार के 37, त्वचा रोग के 33, शरीर दर्द के 21 और सर्दी-जुकाम के 48 रोगियों का इलाज किया गया। इसके अतिरिक्त 68 मरीजों की खून की जांच, 10-10 मरीजों की बलगम व शुगर जांच, पांच मरीजों का रक्तचाप परीक्षण तथा 11 महिलाओं की प्रसव संबंधी जांच की गई।
कार्यक्रम में गर्भवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्रदेव ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रभावी प्रयास है। यदि महिलाओं का स्वास्थ्य सही होगा तो परिवार और समाज स्वतः सशक्त होंगे। इस मौके पर नोडल डाॅ. शशांक श्रीवास्तव, डाॅ. परीक्षित, डाॅ. शशांक चंद्रा, चीफ फार्मासिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें