फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म, स्टाफ के फूले हाथ पांव

विज्ञापन
जच्चा और बच्चा को देखती स्टाफ नर्स। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। सीएचसी जा रही महिला ने एंबुलेंस में नवजात को जन्म दे दिया। इसके बाद चालक ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मां और बच्चे की हालत को सामान्य बताया है।
विज्ञापन

थाना ठठिया के भवानीपुर गांव निवासी बच्चन लाल की 26 वर्षीय पत्नी ममता देवी को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी। ममता को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म हो गया। चालक ने आनन-फानन में ममता को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि जच्चा और बच्चा का इलाज जारी है। दोनों की हालत सामान्य है।
आशा कार्यकर्ता नहीं देतीं ध्यान
एंबुलेंस में बच्चे के जन्म की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी प्रसव के लिए आते समय कई बार एंबुलेंस में बच्चे के जन्म की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। गांवों में तैनात आशा कार्यकर्ताओं के गर्भवती के बारे में जानकारी न रखने से ऐसी घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें