फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में गड़बड़ी, सुनने वाला नहीं कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। विद्युत वितरण विभाग की मनमानी और लापरवाही से उपभोक्ता परेशान हैं। किसी का बिल गलत आ रहा तो किसी का बिल जमा होने के बाद भी बढ़कर आ रहा है। उपभोक्ता विद्युत कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

तालग्राम क्षेत्र के लोग बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से परेशान हैं। कई लोगों का बिल जमा होने के बाद भी लगातार बढ़कर आ रहा है। इससे वसूली करने वाली टीम कनेक्शन काटने की धमकी दे रही है। वहीं, कुछ लोगों की शिकायत है कि कनेक्शन उनके नाम है, जबकि बिल रीडिंग किसी और के नाम से निकल रही है। अधिकारियों के पास दुखड़ा लेकर जाने पर जल्द सुधार का आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। सबडिवीजन अधिकारी कुलदीप वर्मा और जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें