फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज-फर्रुखाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल 26 को

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- फर्रुखाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो-14 कन्नौज रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण का कार्य करते कर्मचारी (फाइल फोटो)
कन्नौज-फर्रुखाबाद के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन का ट्रायल 26 को
मुख्य संरक्षा आयुक्त लेंगे ट्रायल, तैयारियों में जुटा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। कन्नौज-फर्रुखाबाद रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। 26 को मुख्य संरक्षा आयुक्त विशेष यान से कन्नौज-फर्रुखाबाद तक इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाकर ट्रायल लेंगे। मुख्य संरक्षा आयुक्त की रिपोर्ट के बाद ही फर्रुखाबाद से कानपुर के बीच मेमो सहित अन्य इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ सकेंगी।
पूर्वोत्तर रेलवे कोलकाता के मुख्य संरक्षा आयुक्त अभय कुमार राय व इज्जत नगर बरेली के डीआरएम दिनेश सिंह ने 21 अगस्त को कल्याणपुर से कन्नौज तक इलेक्ट्रिक ट्रेन 115 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ाकर ट्रायल लिया था। फर्रुखाबाद से कन्नौज के बीच विद्युतीकरण का कार्य अधूरा होने के कारण इसका ट्रायल रह गया था। विद्युतीकरण का कार्य कर रही कंपनी इरकान करीब सवा माह पहले अपना कार्य पूर्ण कर चुकी है। फर्रुखाबाद के समीप एक पुल पर आ रही बाधा को भी खत्म कर लिया गया है। मुख्य संरक्षा आयुक्त का कार्यक्रम के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कार्यक्रम तय नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

इज्जत नगर के डीआरएम पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 को मुख्य संरक्षा आयुक्त के दौरे का कार्यक्रम है। हालांकि अभी लिखित रुप से नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है इस बार दौरा नहीं टलेगा और ट्रायल होगा।
विज्ञापन

-----------------------------
ट्रेनों के बढ़ने से यात्रियों की सुविधाओं होगा इजाफा
कन्नौज। इलेक्ट्रिक रेल इंजन कानपुर से फर्रुखाबाद के बीच दौड़ने से यात्रियों की सुविधाओं मे इजाफा होगा। मेमो सहित कई ट्रेनें इस रुट को मिलने की उम्मीद है। कन्नौज-फर्रुखाबाद के लोगों को मौजूदा समय में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर से कन्नौज सहित फर्रुखाबाद तक आने के लिए रात के समय सात बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है। अधिकतर लोगों को बस का ही सहारा लेना पड़ता है। उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू हो जाने के बाद यात्रियों की यह दिक्कत खत्म हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें