कन्नौज। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एसपी प्रशांत वर्मा ने कार्यालय में सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान अवैध शराब पर रोक लगाने और अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिले में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ऐसे में पुलिस महकमा भी सतर्क है। बैठक में एसपी ने कहा कि गांवों में गश्त बढ़ा दें। अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। वाहनों की नियमित चेकिंग करें। अवैध हथियार व शराब मिलने पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों की सूची तैयार कर लें। इन पर कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में लापरवाही सामने आने पर थाना प्रभारियों पर कार्रवाई होगी।(संवाद)