कन्नौज। जिले की शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उपचार, परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाएं वितरित की। इस में 3583 मरीज उपचार लेने पहुंचे। मेले में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए।
जिले के 35 अस्पतालों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चार डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ ने आरोग्य मेले में पहुंच मरीजों को उपचार दिया। मेले में किसी तरह की मरीजों को दिक्कत न हो। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. अजय कुमार मिश्रा, डा. डीपी आर्या समेत अन्य अधिकारी अस्पतालों का निरीक्षण करते रहे। सीएमओ ने भी कई अस्पतालों में पहुंच विभागीय अधिकारियों से उपचार की जानकारी ली। आरोग्य मेले की निगरानी में लगाए गए प्रभारी चिकित्साधिकारी लगातार अस्पतालों पर नजर रखे रहे। जिले के 35 अस्पतालों में लगे जन आरोग्य मेले में मरीजों के आने का दौर लगा रहा। राज्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर स्वास्थ्य विभाग काली पट्टी बांध काम करता रहा। मेले में 395 गोल्डन कार्ड के अलावा महिलाओं को बच्चों को उपचार दिया गया। नेत्र रोगियों की जांच कर उपचार दिया गया। अनौगी पीएचसी पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मेले का उद्घाटन किया।