फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिला प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद

विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगीं महिलाएं। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा। उमर्दा विकासखंड के पाला ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। मतदाताओं में खूब उत्साह देखने को मिला। चुनाव में कुल में 1014 वोट पड़े। अब सभी चार महिला प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मंगलवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को मतदान के लिए लिए मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। चुनाव के दौरान दोपहर 12 बजे तक 375 मतदाताओं ने वोट डाले। तीन बजे तक 905 मतदाताओं ने वोट डाले। शाम तक चुनाव में 1373 मतदाताओं में से 1014 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सकुशल संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां वापस हो गईं। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ रहे। एसडीएम राकेश कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार भरत कुमार और सीडीपीओ भ्रमण कर मतदान का जायजा लेते रहे।
हार जीत की कयास लगाते रहे लोग
पोलिंग बूथ से पांच सौ मीटर दूरी पर पूरे दिन मतदान के बाद गांव के लोग समूह में बैठकर प्रत्याशियों के हार जीत का गुणा भाग लगाते रहे। कौन जीत रहा है और कौन आगे चल रहा है, इस पर कयास चलता रहा।
विज्ञापन

युवाओं से पीछे नहीं रहे बुजुर्ग व महिला
मतदान के लिए बड़ी संख्या युवाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। युवाओं से बुजुर्ग व महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने अपने सगे संबंधियों के साथ मतदान बूथ पर पहुंच कर अपना वोट डाला।
विज्ञापन

लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा
कई बार मतदान बूथ के आसपास भीड़ लगाने की कोशिश करने पर पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को भगाया। मतदान बूथ के आसपास भीड़ को जमा नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें