फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई, एसडीओ टैबलेट पर करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बिजली विभाग के अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी अब टैबलेट पर काम करेंगे। गांव में कैंप लगाने या रास्ते में किसी का कनेक्शन चेक करने के लिए लैपटॉप व कंप्यूटर का सहारा नहीं लेंगे। शासन ने इन सभी को टैबलेट देने की स्वीकृति प्रदान की। मार्च माह से पहले इनको डाटा फीड कर टैबलेट सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव में कैंप लगाने या गांव-गांव बिजली कनेक्शन चेकिंग के दौरान अब बिजली विभाग के अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी को लैपटॉप लेकर नहीं जाना होगा, उन्हें टैबलेट दिए जा रहे हैं। कैंप के दौरान गांव के किसी भी व्यक्ति का कनेक्शन चेक करने के लिए वह टैब में चेक कर लेंगे। अवर अभियंता को जो टैब दिया जाएगा, उसमें संबंधित क्षेत्र के सभी बिजली कनेक्शनधारक के कनेक्शन फीड होंगे।
जेई यदि गांव में बकाया पर कनेक्शन चेक करने जाता है तो उसके पास मौजूद टैबलेट में वह तत्काल कनेक्शन संख्या डालेगा। इसके बाद पूरी डिटेल उसके टैबलेट पर होगी। यदि उसका बिल बकाया है या जमा हो चुका है यह सभी टैबलेट में दिखेगा। बिल में किसी तरह की खामी है तो एसडीओ भी कही बैठकर बिल को संशोधित कर सकेंगे। जेई व एसडीओ को उपभोक्ताओं की सूची निकाल कर साथ नहीं ले जाना होगा। अब वह केबल टैबलेट ले जाकर पूरा काम गांव में बैठ कर सकेंगे। यह टैबलेट डिजिटल इंडिया के तहत बिजली विभाग के जेई व एसडीओ को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता जीपी यादव ने बताया कि शासन से स्वीकृ ति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर हो जाने के बाद जेई व उपखंड अधिकारियों को टैबलेट सौंप दिए जाएंगे। मार्च माह से पहले इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें