तालग्राम तिर्वा मार्ग पर बाइक से जा रहे निजी चिकित्सक को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय हेलमेट न लगा होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लगी। इलाकाई लोगों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
गदनापुर गांव निवासी डाक्टर प्रमोद कुमार तिवारी (56) बुधवार को अपने पुत्र आलोक के तिलक समारोह के लिए सामान लाने बाइक से तिर्वा जा रहे थे। इसी दौरान ईशन नदी धोबी घाट पुल के पास सीहपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरे।
आसपास के ग्रामीण जब तक पहुंचे तब तक वाहन चालक वहां से चंपत हो चुका था। परिजनों को सूचना देकर इलाकाई लोगों ने प्रमोद तिवारी को 108 एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।