फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। खेत से बुधवार को साइकिल से घर जा रहे बुजुर्ग को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के कन्हईपुरवा निवासी हीरालाल (60)साइकिल से आलू की फसल देखने खेत गए थे। लौटते समय कड़ेरा विद्युत सब स्टेशन के पास साइकिल में एक बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती करवाया। एक घंटे इलाज के बाद डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ठठिया थानाध्यक्ष देवेश पाल ने बताया शव को गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें