फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कूलर का पानी हुआ गरम, बोलत के पानी से प्यास बुझा रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल व विनोद दीक्षित अस्पताल में लगे आरओ वाटर प्लांट (वाटर कूलर) खराब पड़े हैं और महीनों से हैंडपंप भी बंद हैं। गर्मी बढ़ने से ठंडे पानी के लिए तीमारदार आरओ प्लांट के पास पहुंचते हैं लेकिन उससे दोपहर में गर्मी पानी निकलता है। लोग दुकानों से बोतल और पाउच खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी और इमरजेंसी प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज और तीमारदार आते हैं। इन लोगों को शीतल और शुद्ध पेयजल के लिए आरओ वाटर प्लांट लगाया गया था। तकनीकी खराबी से कई महीने से आरओ प्लांट ठंडा पानी नहीं दे रहा है। अब गर्मी में लोग ठंडे पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। आयुष विभाग के पीछे लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है।
इसी तरह विनोद दीक्षित अस्पताल का आरओ वाटर कूलर प्लांट और हैंडपंप बंद पड़ा है। लोग दुकानों से पानी खरीदने के लिए मजबूर हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि आरओ वाटर कूलर प्लांट की मरम्मत के लिए मस्त्री को बुलाया गया है, जल्द ही प्लांटों से मरीजों और तमीरदारों को ठंडा पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन

तीमारदारों ने बताई समस्या
मानीमऊ निवासी सगुना ने बताया कि जिला अस्पताल में वाटर कूलर लगा है। इसमें ठंडा पानी नहीं निकल रहा है। दोपहर में जब ठंडे पानी की जरूरत होती है तब काफी गर्म पानी निकलता है।
दंदौराखुर्द गांव के निवासी रामशंकर ने बताया कि जिला अस्पताल में लगा वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे रहा है। आयुष विभाग के पास लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है।
विशुनपुर टीला के वंशीलाल ने बताया कि मरीज को दिखाने अस्पताल आए थे। प्यास लगी तो वाटर कूलर पर गए लेकिन पानी गर्म निकल रहा था। दुकान से बोतल खरीद कर प्यास बुझाई।
याकूब नगर के रामानंद ने बताया कि अस्पताल में पीने वाले पानी की व्यवस्था नहीं है। दुकानों से पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। परिसर में लगे हैंडपंप बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें