ठठिया(कन्नौज)। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से चालक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर में गंभीर चोटें आई हैं । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फैजाबाद जनपद के रुदौली निवासी आमिर (27) पुत्र याकूब अपने दोस्त यहीं के 30 वर्षीय मुकीम के साथ घर से नोएडा नौकरी की तलाश में जा रहा था। गुरुवार शाम करीब चार बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया क्षेत्र के पिपरौली गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आमिर की मौत हो गई। साथी मुकीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ठठिया थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। आमिर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे का शिकार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी गई है।