फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा चेतावनी बिंदु के पार, कासिमपुर में घुसा पानी

विज्ञापन
मवेशियों के लिए पानी में घुसकर चारा ले जाते कासिमपुर के बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार हो गया है। गुरुवार को गंगा ने कासिमपुर गांव को चपेट में ले लिया है। बख्शीपुर्वा से लेकर अलियापुर गांव के किनारे तक गंगा का पानी हिलोरें मार रहा है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से कटरी के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। हाई अलर्ट के 18 गांव के लोगों ने सामान समेटकर सुरक्षित ठिकानों पर पलायन की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को गंगा का जलस्तर 125.000 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। पानी चेतावनी बिंदु 124.970 से तीन सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। पानी ने कासिमपुर गांव को चपेट में ले लिया है। लोगों को घुटनों तक पानी में घुसकर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं बख्शीपुर्वा गांव को पानी ने घेर लिया है। प्रशासन ने कटरी के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए राजस्व टीमों को निगरानी के लिए तैनात कर दिया है। कटरी में रहने वाले लोगों ने आपदा से निपटने के लिए सामान समेट कर सुरक्षित इलाकों की ओर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो मुसीबत और बढ़ जाएगी।
गंगा के बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए केंद्रीय जल चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने चौकी में लगे यंत्रों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। इससे कि 24 घंटे नरौरा बांध से रिपोर्ट हो सके। एसडीएम सदर अपूर्वा यादव ने बताया कि बाढ़ की आशंका के चलते प्रभावित होने वाले गांव के लोगों को सचेत कर दिया गया है। राजस्व टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें