शहर के शिवाय गार्डन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान मंडप में वर वधू के साथ सेल्फी ?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के शिवाय गार्डन में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्नौैज, गुगरापुर, जलालाबाद, उमर्दा ब्लाक के 36 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि व अधिकारियों ने वर-वधू को उपहार भेंट किए।
सामूहिक विवाह के लिए कन्नौज से आठ, गुगरापुर से 10, जलालाबाद से 10 व उमर्दा से आठ जोड़े पहुंचे। तीन जोड़ों का निकाह काजी मोहम्मद जुलकार रजा ने कराया। आचार्य ने अन्य जोड़ों के फेरे कराए। इस दौरान जोड़ों ने सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, खंड विकास अधिकारी सदर धर्मेंद्र सिंह, जलालाबाद जेएन राव व अन्य बीडीओ मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत व विशिष्ट अतिथि सांसद सुब्रत की मां सरोज पाठक और ब्लाक प्रमुख उमर्दा अजय वर्मा की मौजूदगी में विवाह कार्यक्रम हुआ। वधू को शॉल औैर पांच-पांच सौ रुपये नगद दिए गए। जिला विकास अधिकारी एनएन सविता भी मौजूद रहे। संचालन परियोजना अधिकारी सुशील कुमार ने किया।