फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटू राम जयंती मनाने पर किसान नेताओं और पुलिस में नोकझोंक

विज्ञापन
भाकियू जनशक्ति के जिलाध्यक्ष राज यादव को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। किसानों के मसीहा छोटू राम की जयंती मनाने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान किसान नेताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने इन्हें कई घंटे कोतवाली में बैठाए रखने के बाद शाम को छोड़ दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति )के जिला अध्यक्ष राज यादव, जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार, जिला सचिव टिंकू, ब्लॉक संगठन मंत्री अजबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार कई किसानों के साथ सराय दौलत स्थित शीतगृह में किसान मसीहा छोटू राम की जयंती का मनाने जा रहे थे। किसानों के आंदोलन को लेकर पहले से सतर्क पुलिस सराय दौलत पहुंच गई।
कार्यक्रम स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर किसान नेताओं को रोक लिया गया। इनसे कार्यक्रम की अनुमति मांगी गई। जिला अध्यक्ष ने अनुमति न होने की बात कही। इस पर पुलिस ने कोतवाली चलने के लिए कहा। विरोध करने पर पुलिस से नेताओं की नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस जिला अध्यक्ष राज यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री अजीत सिंह और जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। शाम को सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें