फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और डीसीएम की टक्कर में आठ घायल

Sun, 02 Jul 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त खड़ी रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड पर चौधरी सराय क्रासिंग के पास सरायमीरा में रोडवेज बस और डीसीएम में आमने-सामने टक्कर में आठ सवारी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रविवार को बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। जीटी रोड पर चौधरी सराय रेलवे क्रासिंग के पास कानपुर की ओर से आ रही डीसीएम से टकरा गई।

इससे बस में सवार रनवीर (45) निवासी लीलापुरवा कन्नौज, मनोज चौधरी (45) निवासी कल्यानपुर कानपुर नगर, हेमंत कुमार यादव (24) निवासी जाहिद पुर महोई, राकेश (20) निवासी लोखरिया खेड़ा उत्तराखेड़ा, अतुल कुमार पाठक (25) निवासी नरेंद्रपुर गुरसहायगंज कन्नौज, विपिन कुमार (18) निवासी एटा, सचिन (18) निवासी एटा, मुकेश (23) निवासी जीएसपुर आजमगढ़ घायल हो गए। हादसे के बाद डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, जीटी रोड पर हुई दुर्घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें