सेंपलिंग के लिए सौ शय्या भिजवाती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ मोहल्ला कटरा में दो भाइयों में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे मोहल्ले की जांच शुरू कर दी है। संक्रमित युवकों के परिवार के आठ सदस्यों को सैंपलिंग के लिए सौ शय्या अस्पताल भेजा गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा के नेतृत्व में डा. अजय पाल, डब्ल्यूएचओ मॉनीटर मो. अकबर खां, फार्मासिस्ट हरिनाथ यादव व डीआरए रामलखन व युवराज सिंह की टीम ने मोहल्ले में तीन सैकड़ा से अधिक लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके साथ ही संक्रमितों के परिवार के आठ सदस्यों को सैंपलिंग के भेजा गया है।
यह सभी लोग जांच रिपोर्ट आने तक सौ शय्या अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहेंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि रविवार को छिबरामऊ सीएचसी में पांच, निगोह खास गांव में सात, रतनपुर गांव में 61 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।