फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौजः मुंबई से लौटा टीवी कलाकार स्वास्थ्य कर्मियों के व्यवहार से परेशान, कोरोना की आशंका से कराई जांच

विज्ञापन
टीवी सीरियल अभिनेता करन अरोरा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
मुंबई से लौटे टीवी सीरियल अभिनेता करन अरोरा कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते उनके घर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के व्यवहार से काफी आहत नजर आए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों को साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार करना चाहिए, न कि अपराधी की तरह।
विज्ञापन

बकौल करन अरोरा मुंबई से लौटते ही उसकी सबसे पहले अमौसी हवाई अड्डा लखनऊ पर थर्मल स्क्रीनिंग हुई थी। उसके बाद ही उसे घर जाने की अनुमति दी गई थी। इसके बाद भी वह स्वयं सौ शय्या अस्पताल चेकअप के लिए पहुंचा। समय अधिक होने के कारण उस दिन किसी कारणवश चेकअप नहीं हो सका।
दूसरे दिन घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौजूद महिलाओं के साथ अभद्र तरीके से व्यवहार किया। महिलाओं पर मुझे घर से भगाने का आरोप भी लगाया गया जबकि मैं स्वयं ही चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा था। मेरे परिवार ने पूरा सहयोग किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार भी बार-बार अपील कर रही है कि कोरोना संक्रमित के साथ किसी भी तरीके से गलत व्यवहार न किया जाए। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम में मौजूद एक कर्मी उनके परिजनों के साथ अभद्र तरीके से पेश आया। करन के पिता हरीश अरोरा ने बताया कि जिले व सौ शय्या अस्पताल प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमित की गलत सूचना के लिए खेद जताया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें