फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बूथों पर नदारद मिले आठ बीएलओ, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने रविवार को शहर के विभिन्न मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लापरवाह बीएलओ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह निरीक्षण फॉर्म 6, 7 और 8 जमा करने के लिए बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान केके इंटर कॉलेज स्थित छह बूथों पर एक भी बीएलओ मौजूद नहीं था। कॉलेज कर्मचारियों ने बताया कि सुबह से कोई भी बीएलओ नहीं आया। इस कारण कई मतदाता बिना काम के वापस लौट गए। डीएम ने बताया कि उनके सुपरवाइजर से पूछताछ करने पर पता चला कि केके इंटर कॉलेज बूथ के बीएलओ नगर पालिका कार्यालय में बैठे थे। इसी तरह मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कॉलेज के चार बूथों में से केवल दो बीएलओ ही उपस्थित पाए गए। शेष दो बीएलओ पहले ही जा चुके थे पर आने की सूचना मिलते ही वे चुपचाप आकर बैठ गए। इस लापरवाही को गंभीरता से लिया है। सभी बीएलओ को सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक बूथों पर उपस्थित रहकर आवश्यक फॉर्म जमा करने थे। यह सुनिश्चित करना था कि मतदाता सूची से संबंधित कार्य सुचारु रूप से चलें।

6894 नए नाम जोड़ने के लिए हुए आवेदन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत विशेष अभियान दिवस में मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियों के रूप में कुल 6894 फॉर्म-6, 114 फॉर्म-7 और 432 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। अभियान के तहत मतदाताओं से नाम शामिल करने, हटाने या संशोधित करने के लिए आवेदन लिए गए। विधानसभा 196 छिबरामऊ में नाम जोड़ने के लिए 2815 फॉर्म-6, नाम हटाने के लिए 25 फॉर्म-7 और संशोधन के लिए 67 फॉर्म-8 मिले। विधानसभा 197 तिर्वा में 1796 फॉर्म-6, 8 फॉर्म-7 और 120 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। विधानसभा 198 कन्नौज में 2283 फॉर्म-6, 81 फॉर्म-7 और 245 फॉर्म-8 जमा किए गए। इन आंकड़ों से पता चलता है कि बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस प्रक्रिया में भाग लिया। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। जनपद में प्राप्त कुल 6894 फॉर्म-6 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से संबंधित थे। नाम विलोपन के लिए 114 फॉर्म-7 जमा किए गए। इसके अतिरिक्त, 432 फॉर्म-8 प्राप्त हुए जिनका उपयोग मतदाता अपनी जानकारी में संशोधन के लिए करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें