फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सदिकापुर व दरियापुर पट्टी में नाला बनवाने की कवायद तेज

विज्ञापन
दरियापुर पट्टी गांव में खेताें में भरा नाले का पानी।  - फोटो : दरियापुर पट्टी गांव में खेताें में भरा नाले का पानी।
विज्ञापन
कन्नौज। शहर की सीमा से सटे गांव सदिकापुर में 20 वर्षों से शेखाना नाले का पानी 250 बीघा खेती की भूमि में भरा हुआ है। खेतों में फसल की जगह जलकुंभी की बेल पसरी हुई है। 50 से अधिक ग्रामीण खेती करने की जगह पर दूसरों केे घरों में मजदूरी करने का मजबूर है। सदिकापुर गांव से होकर नाले का पानी दरियापुर पट्टी गांव में पहुंच गया। यहां 150 बीघा आलू व सरसों की फसल नाले का पानी भरने बर्बाद हो गई। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को दरियापुर पट्टी में नाले के पानी से डूबी फसल का निरीक्षण कर मनरेगा से कच्चा नाला चिंतामणि नाले से जाेड़ने के निर्देश दिए हैं। लेखपाल को नाला निर्माण के लिए ग्रामीणों से बात कर सर्वे करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने गांव के किसानों से भी बात की और आश्वासन दिया कि जल्द ही जलभराव की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन

सदिकापुर गांव और दरियापुर पट्टी की समस्या को लेकर अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से खबरों को प्रकाशित किया गया। खबरों को संज्ञान लेने के बाद ही डीएम ने ग्रामीणों की नाले से डूबी फसलों का निरीक्षण किया। डीएम ने मनरेगा से कच्चा नाला खुदवाकर चिंतामणि नाले से जोड़ने के निर्देश डीसी मनरेगा व सदर बीडीओ दिनेश चंद्र को दिए। लेखपाल को आदेश दिया कि वह ग्रामीणों से नाला निर्माण के संबंध में बात करके सर्वे करें, जिस ग्रामीण की जमीन नाले निर्माण में ली जाएगी, उनके साथ अधिकारियों की बैठक होगी। इसके लिए जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी को इसका मानीटरिंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें