फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों को चिन्हित कर मिनी आईटीआई बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। मदरसा परिषद के सदस्य अजमल हुसैन जैदी ने मंगलवार को नगर के मदरसों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मुस्लिम छात्रों का भविष्य संवारने के लिए मदरसों को मिनी आईटीआई बनाने की रूपरेखा तैयार की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत मदरसों में स्थानीय लोगों को सिलाई-कढ़ाई सहित कई हुनर सिखाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि जो लोग मदरसों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।
कई मदरसे सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं, जमीनी स्तर पर न तो कोई विद्यालय है और नहीं मदरसा। ऐसे लोगों को चिन्ह्ति कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शीलू नकवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें