फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रमाणपत्र की मूल प्रति दिखाने के बाद दे सकेंगे टीईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ अपने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की मूल प्रति भी लेकर जानी है। इसके बिना वह परीक्षा नहीं दे सकेंगे। यदि वह प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की फोटो कापी साथ लाते हैं तो भी उनकी परीक्षा देने से रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी टीईटी के लिए परीक्षा केंद्र का गेट 45 मिनट पहले खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक आईडी प्रूफ भी लाना होगा। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के किसी भी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति लाना होगा। यदि मूल अंकपत्र नहीं है तो अभ्यर्थियों को संबंधित प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार व सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट के प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति लानी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने साथ केवल पेन लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश पा सकेंगे।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि जिले में टीईटी के लिए 25 केंद्र बनाए गए हैं। प्राइमरी में 11388 व अपर प्राइमरी में 4487 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा को नकल विहीन आयोजित कराएं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने तीन जोनल मजिस्ट्रेट, पहली पारी में 25 स्टेटिक, दूसरी पाली में ग्यारह, स्टेटिक व 50 पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें