फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 परीक्षा केंद्रों में पांच संवेदनशील, दो अतिसंवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली। तहसील क्षेत्र में बनाए गए 25 परीक्षा केंद्रों में पांच को संवेदनशील व दो को अतिसंवेदनशील बनाया गया है। इन जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से आयोजित होने वाली परीक्षा को नकलविहीन कराए जाने का निर्णय लिया है। सारे मानक पूर्ण करने वाले कालेजों को परीक्षा केंद्र बना गया है। परीक्षा केंद्र पर पुलिस व पीएसी समेत मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगा दी गई है। तिर्वा तहसील क्षेत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 25 परीक्षा केंद्र बनाए। शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सभी मानकों का निरीक्षण किया। कहीं-कहीं मानकों में कमी देख प्रशासन ने उन्हें पूर्ण करा दिया है। तहसील क्षेत्र में बने परीक्षा केंद्रों में से शिक्षा विभाग ने पांच को संवेदनशील व दो को अतिसंवेदनशील का दर्जा दिया गया। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। एसडीएम जयकरन ने बताया यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहकर परीक्षा कराएंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश गए है। साथ ही केंद्र के समीप तक कोई भी व्यक्ति खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें