फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ई-रिक्शा और कार में भिड़ंत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। अलीगढ़–कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर शनिवार शाम ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ई-रिक्शा चालक सवारियों को उतारकर अचानक विपरीत दिशा में मुड़ने लगा। तभी कानपुर की ओर से आ रही कार उससे टकरा गई। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ई-रिक्शा पलट गया और कार के अगले हिस्से में भी भारी क्षति हुई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के काजी पुर्वा गांव निवासी अजीत कुमार दोहरे शाम साढ़े छह बजे रिश्तेदारों को रजलामऊ गांव छोड़ने आए थे। इसी दौरान उन्होंने ग्रीनफील्ड हाईवे पर सवारियों को उतारा और तुरंत ही ई-रिक्शा मोड़ने का प्रयास किया। इसी बीच कानपुर की ओर से रायबरेली निवासी विपिन कुमार की कार आ रही थी, जो गाजियाबाद में एआरटीओ पद पर तैनात हैं। विपिन कुमार परिवार के साथ गाजियाबाद लौट रहे थे।
ई-रिक्शा के अचानक मुड़ने से कार चालक प्रतीक सिंह को संभलने का मौका नहीं मिला और दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक अजीत कुमार दोहरे घायल हो गया। वहीं, कार में सवार उनके छह वर्षीय पुत्र मुक्कू को भी चोटें आईं। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। कोतवाल अजय अवस्थी तथा सराय प्रयाग चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें