फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के लिए घातक साबित हो रही धूल

Wed, 11 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
पीली अांखें
विज्ञापन
लू के थपेड़ों के साथ उड़ रही धूल लोगों के लिए घातक साबित हो रही है। सबसे ज्यादा धूल उन बाइक सवारों के लिए मुसीबत बनी है जो बिना हेलमेट व चश्मा लगाए बाइक चला रहे हैँ। शहर से तीन किमी दूर बने सौ शैया अस्पताल में नेत्र रोगियों की भीड़ में रोजाना इजाफा भी हो रहा है। नेत्र परीक्षण के साथ ही डाक्टर बचाव के उपाय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन


चिल्लचिलाती धूप और भीषण गर्मी से लोग अभी से बेहाल होने लगे हैं। धूप और लू के थपेड़ों के चलते दोपहर के समय लोग घरों से निकलने में भी कतरा रहे हैं। लू के थपेड़ों और उड़ती धूल लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। सबसे ज्यादा दिक्कत बिना चश्मा और बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों को उठानी पड़ रही।

वहीं, तेज हवाओं के झोंकों के साथ उड़ती धूल हादसों का भी कारण बन रही है। शहर से सटे ग्राम दिलू नगला में बना सौ शैया अस्पताल में सबसे ज्यादा नेत्र रोगियों की भीड़ उमड़ रही है। नेत्र सर्जन डा. मनीष तिवारी बताते हैं कि रोजाना नेत्र रागियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्होंने 70 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बचाव के उपाय भी बताए। इस मौसम में सबसे ज्यादा धूल आंखों के लिए घातक होती है। नजदीक से टीवी देखने व कंप्यूटर पर लगातार काम करने से आंखों की रोशनी पर विपरीत असर पड़ता है।

इससे आंखों में सूखापन होने लगता है और खुजली होने लगती है। जिससे लोग आंखों को रगड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। आंखों को रगड़ने से कई तरह की परेशानियां होती हैं। ऐसे लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए। जिससे उनकी आंखें रोग मुक्त बनी रहें।

आंखों के बचाव के लिए यह करें उपाय
1- धूल से बचने के लिए लोग चश्मा और बाइक सवार हेलमेट लगाएं।
2- आंखों में धूल पड़ने पर उन्हें रगड़े नहीं, बल्कि ठंडे पानी से धोएं।
3- गंदे कपड़े से कभी भी आंखों को साफ न करें।
4- इस मौसम में पीले फलों और हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें।
5- लगातार कंप्यूटर पर बैठकर काम न करें। टीवी नजदीक से न देखें।

ओपीडी ने तोड़े रिकार्ड
सौ शैया अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार ओपीडी के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। जबसे अस्पताल में ओपीडी की शुरूआत हुई है, तब से लेकर सोमवार तक के सभी आंकड़े मंगलवार को ध्वस्त हो गए। मंगलवार को ओपीडी की संख्या में 534 रही, जबकि सोमवार को यह संख्या 267, शनिवार को 295, शुक्रवार को 264 व गुरुवार को 260 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें