फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद पीड़िता हुई गर्भवती, एसपी को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर की युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि वह गर्भवती हो गई। आरोपी एक दिन साथियों के साथ घर में घुुस गया। वह धमकी देने के साथ घर से 25 हजार रुपये चुरा ले गया।
विज्ञापन

नगर की एक युवती ने एसपी को तहरीर दी है। इसमें बताया कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने मामले की शिकायत कई बार छिबरामऊ पुलिस से की। सुनवाई नहीं हुई। 25 जुलाई की शाम को आरोपी युवक अपने साथियों के साथ घर में घुस आया। बक्से में रखे 25 हजार रुपये निकाल ले गया। जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें