फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म, छेड़खानी के 14 आरोपी जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छेड़खानी और दुष्कर्म के मामलों में जेल से छूटकर आए आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मिशन शक्ति अभियान के तहत डीएम राकेश कुमार मिश्र ने छेड़खानी और दुष्कर्म के मामलों में जेल से छूटकर आए 14आरोपियों को जिला बदर कर दिया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि इन आरोपियों को छह माह तक जिले से बाहर कर किया गया है। सभी थाना प्रभारियों से कहा गया है कि अगर यह लोग जिले में पाए जाते हैं तो तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेज दें। जल्द ही इन आरोपियों की फोटो और नाम की सूचना जिले के थानों में चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन

इन पर हुई जिला बदर कार्रवाई
जिला बदर होेने वाले आरोपियों में खुर्शीद पुत्र मुख्तार निवासी रसूलाबाद थाना तालग्राम, अनुज पुत्र दिनेश चंद्र निवासी ग्राम सेमलपुर थाना विशुनगढ़, विजय सिंह पुत्र अवध सिंह निवासी निजामपुर गुरसहायगंज, आलोक पुत्र छोटेलाल निवासी गैसिहपुर इंदरगढ़, रिंकू पुत्र पप्पू, पप्पू पुत्र बादाम सिंह, मलिखान पुत्र बादाम सिंह निवासी बरेठी सौरिख, गोविंद पुत्र पातीराम, सुरेंद्र पुत्र पातीराम, अनूप पुत्र पातीराम कटरी फिरोजपुर सदर कोतवाली, पुष्पेंद्र उर्फ छोटू पुत्र ब्रह्मपाल सिंह, सुखवीर सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी मझिगवां सौरिख, करन पुत्र रामचंद्र और विनोद पुत्र राम चंद्र निवासी ग्राम सकरी खुर्द शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें