फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की दिव्यांग से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक ने मोहल्ले की सात साल की दिव्यांग को झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। खून से लथपथ मासूम घर पहुंची तो परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। परिजन मासूम को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने थाने में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा को बताया कि गांव का एक युवक गुरुवार सुबह उनकी दिव्यांग बेटी को बहला-फुसलाकर हाईवे के किनारे झाड़ियों में ले गया। यहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। खून से लथपथ बेटी घर पहुंची तो वारदात का पता चला। प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सकरावा चौकी पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में ले लिया। वह पूछताछ कर रही है। जानकारी पर सीओ शिव कुमार थापा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मासूम से वारदात की जानकारी ली। घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मासूम के पिता ने बताया कि अभी तक पुलिस ने बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं भेजा है। न ही मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने देर शाम आरोपी को पकड़ा
देर शाम प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पकड़े जाने के बाद हाथरस कांड को ध्यान में रखते हुए शासन सतर्क रहा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाने में पहुंचकर युवक से पूछताछ की। डीएम ने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें