फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सपा राज में जाति देखकर मिलती थी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी सरकार कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित वंचित वर्गों की हिस्सेदारी महारैली में सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय पुलिस और सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि जाति देखकर दी जाती थीं। थाने, तहसील और ब्लॉक तक जातीय आधार पर बांटे जाते थे। अब प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था लागू है और बिना भेदभाव के काम हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के बोर्डिंग मैदान में सबका दल यूनाइटेड के तत्वावधान में आयोजित महारैली को संबोधित करते हुए राजभर ने पाल-लोधी समाज को राजनीतिक रूप से संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की हिस्सेदारी उसकी संख्या और एकजुटता से तय होती है, इसलिए अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना जरूरी है। राजभर ने दावा किया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में गरीब मरीजों के इलाज के लिए करीब 26 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछड़ी जातियों को पिछले 32 वर्षों से 23 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, लेकिन उनके वास्तविक हक की लड़ाई अभी भी जारी है। उन्होंने जातीय जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि इससे समाज के वास्तविक आंकड़े सामने आएंगे। सबका दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने 29 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित विशाल रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।

एनडीए सरकार का हिस्सा, पर बंदिशें नहीं
राजभर ने कहा कि वह एनडीए सरकार का हिस्सा जरूर हैं पर आने-जाने की बंदिशें नहीं हैं। समाज के बीच जाकर उनकी समस्याएं उठाने पर किसी तरह की रोक नहीं है। उन्होंने कन्नौज की कृषि क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि यहां मक्का की फसल और चारों ओर फैली हरियाली देखकर उन्हें खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें