फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शेल्टर होम में नजर आएंगे नगर के आशीष चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। वर्ष 2018 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जीरो में उनके बॉडी डबल का किरदार निभाकर चार फुट लंबाई वाले नगर के आशीष चौहान जल्द ही बड़े पर्दे पर अपनी आगामी फिल्म शेल्टर होम में छोटू के एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन


अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले छोटे कद के मशहूर अभिनेता आशीष दो दिन पहले ही माया नगरी मुंबई से अपने गृह नगर छिबरामऊ लौटे हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म शेल्टर होम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्पार्क मीडिया के बैनर तले बनी यह फिल्म मुजफ्फरनगर के बहुचर्चित शेल्टर होम कांड की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हाल ही में इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शेल्टर होम फिल्म समाज के एक गंभीर विषय को सामने लाएगी और सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। इसके अलावा उनकी फिल्म नॉट गिल्टी की शूटिंग उत्तराखंड के काठगोदाम में पूरी हो चुकी है। केवीएन प्रोडक्शन के तहत बनी फिल्म टॉक्सिक की शूटिंग भी संपन्न हो चुकी है। इस फिल्म में आशीष एक सर्कस के जोकर के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें