सौरिख। कस्बे के सीएसबी रोड स्थित घर के बाहर खड़े डंपर को बुधवार की रात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पुलिस ने कस्बे के तिराहे चौराहों पर लगे सीसीटीवी खंगाले पर सुराग नहीं लग पाया।
कस्बे के सीएसबी रोड निवासी शरद कुमार ने बताया कि रात 1.15 बजे घर के बाहर खड़े डंपर को चोर चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात घर के बाहर खड़े सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सुबह डंपर चोरी की जानकारी होने पर व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। डंपर मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तिराहे चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयंती गंगवार ने बताया कि टीमों का गठन कर चोरी हुए डंपर की तलाश शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी खराब
थाना पुलिस ने कस्बे में लगे सीसीटीवी के फुटेज में डंपर एक्सप्रेसवे की ओर जाता हुआ नजर रहा है। बिजली घर की तरफ से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के टोल से गुजर कर एक्सप्रेसवे पर चला गया है। पुलिस ने जब टोल पर लगे सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि वहां लगे कैमरे खराब हैं। पुलिस ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।