फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्र की साइकिल को डंपर ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

Thu, 06 Apr 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। स्कूल से घर जा रहे साइकिल सवार छात्र को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में लिया। उसका चालक भाग गया।
विज्ञापन

अतरौली गांव निवासी किसान पुष्पेंद्र पाल का पुत्र डंपी (7) जागृति पब्लिक स्कूल तालग्राम का कक्षा एक का छात्र है। गुरुवार को अवकाश के बाद शाम चार बजे के करीब साइकिल से घर जा रहा था। तभी इंदरगढ़-छिबरामऊ मार्ग पर चौखटा चौराहा पर डंपर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल डंपर के पहिया के नीचे दब गई। इस हादसे में छात्र घायल हो गया। डंपर छोड़ चालक मौके से भाग गया। कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रमोद सविता ने घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें