फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डंपर ने बाइक सवार को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन (कन्नौज)। पत्नी को ससुराल छोड़कर शनिवार को घर जा रहे बाइक सवार युवक को डंपर चालक ने पीछे से टक्कर मारने के बाद कुचल डाला। हादसे के बाद मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना से युवक के परिजन व ससुरालीजनाें में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले की कोतवाली कायमगंज के किसरौली निवासी शिवम कुमार राठौर (30) की ससुराल समधन के मोहल्ला किदवईनगर में है। दोपहर में शिवम पत्नी को ससुराल छोड़कर घर जा रहा था। गुरसहायगंज के निकट स्थित सिद्दीकी कोल्ड स्टोरेज के पास पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार कर कुचल दिया। सूचना पर पहुंचे समधन चौकी प्रभारी दीपक सिंह व रामाश्रम चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने शव को सड़क से हटवाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद भाग रहे डंपर को गिरफ्त में लिया गया। चालक फरार हो गया।
10 माह पहले हुई थी शादी
परिजन के अनुसार शिवम राठौर दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी शादी 10 माह पहले समधन के मोहल्ला किदवई नगर निवासी राजकुमार राठौर की पुत्री सीमा के साथ हुई थी। शुक्रवार को वह पत्नी सीमा को ससुराल छोड़ने आया था और शनिवार को बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें