सौरिख(कन्नौज)। कस्बे में कृषि यंत्र बेचने वाले दुकानदार को लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। युवक ने कृषि यंत्र खरीदकर दुकानदार को चेक दिया था। यह बाउंस हो गया।
कस्बे के सीएसबी रोड बंबा के पास मुस्कान एग्रीकल्चर स्टोर के नाम से आरिफ अली की कृषि यंत्रों की दुकान है। 19 अप्रैल को इकदिल( इटावा) निवासी दीपांशु ट्रैक्टर लेकर यहां आए। आरिफ से थ्रेसर, कल्टीवेटर, लेवलर आदि सामान खरीदा। इनकी कीमत एक लाख 67 हजार रुपये है। दीपांशु ने एक लाख 67 हजार का चेक और अपने आधार कार्ड की फोटो कापी दे दी। आरिफ ने चेक भुगतान के लिए बैंक में जमा किया। खाते में पैसे न होने से यह बाउंस हो गया।
आरिफ ने दीपांशु को मोबाइल पर चेक के बाउंस होने की जानकारी दी। आरिफ के मुताबिक इस पर दीपांशु ने इटावा बुलाकर मामले को निपटाने के लिए कहा। आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।