फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू: 58 घंटे बंद रहेगा बाजार

विज्ञापन
रात 8 बजे के बाद सन्नाटे में सड़क। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जनता कर्फ्यू के बाद पहली बार 58 घंटे का कर्फ्यू लग रहा है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने इस दौरान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, तीनों तहसीलों के एसडीएम, थानाध्यक्षों को चौराहों व बाजार का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कर्फ्यू के दौरान शादी समारोहों में बंद स्थानों पर 50 और खुली जगह 100 व्यक्तियों के प्रतिबंध के साथ मास्क, सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए आयोजन की अनुमति है। कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर व मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग होगा। अंतिम संस्कार में केवल बीस लोग शामिल होंगे। जिले के सभी सरकारी, निजी अस्पतालों, मेडिकल कालेज में औषधि निरीक्षक से ऑक्सीजन सप्लाई की मानीटरिंग करते रहने के लिए कहा गया है।
विशेष अभियान चलाकर किया जाएगा सैनिटाइजेशन का कार्य
58 घंटे के लिए लगाए जा रहे कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं, सफाई आदि से जुड़े कर्मियों के अतिरिक्त अन्य वाहनों का आवागमन नहीं होगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता व सफाई का विशेष अभियान चलाते हुए सैनिटाइजेशन व फागिंग का कार्य कराएंगे।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद पुलिस ने दिखाई सख्ती
शुक्रवार को रात आठ बजे के बाद लागू हुए कोरोना कर्फ्यू के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई। सरायमीरा, कन्नौज क्षेत्र में रात आठ बजे के बाद खुली दुकानों को बंद कराया गया। हिदायत दी गई कि कर्फ्यू के दौरान किसी को ढील नहीं दी जाएगी। कोरोना के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सभी को सहयोग करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें