फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तेज हवा चलने से 12 घंटे तक 60 गांवों की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। तेज हवाओं ने शुक्रवार की देर रात जिलेभर में भारी तबाही मचाई है। धूल भरी तेज हवाओं के चलते गुगरापुर उपकेंद्र बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। 33 केवीए के क्रॉस आर्म में खराबी आ गई। इस कारण 12 घंटे तक 60 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे 25 हजार आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम ने रात 10 बजे अचानक करवट ली और तेज हवाएं शुरू हो गईं। गुगरापुर और जलालाबाद क्षेत्र में स्थिति सबसे अधिक खराब रही, जहां तेज हवाओं के कारण पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली की लाइनों पर गिर गईं। इस कारण रात 9:30 बजे 33 केवीए का क्रॉस आर्म में खराबी आ जाने के कारण बिजली गुल हो गई। देखते ही देखते इस फीडर से जुड़े 60 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। सुबह ग्रामीणों ने बिजलीघर में फोन किया तो ज्यादातर अधिकारियों कर्मचारियों के नंबर बंद रहे।
विभाग ने 10 बजे के बाद जैसे-तैसे कर्मचारियों को एकत्र किया और मरम्मत कार्य शुरू कराया। शनिवार सुबह 10 बजे के बाद आपूर्ति शुरू कराई जा सकी। तेज हवा चलने से कई जगह हाईटेंशन और लो-टेंशन दोनों तरह की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गुरसहायगंज एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि सुबह हवा शांत होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया। लाइनमैन की टीम सुबह टूटे हुए तारों व लाइनों पर रखी टहनियों को हटाने व ठीक करने में जुट गए। तब जाकर सुबह बिजली आपूर्ति को चालू किया जा सका।
विज्ञापन


इन ग्रामों की बिजली रही गुल
गुगरापुर उपकेंद्र से लगने वाले जलालाबाद, तरपुर्वा, बड़े गांव, तारापुर, चियासर, सौंसरापुर, मिरगांवां, सफीपुर, मदारपुर, गढि़या कच्छपुरा, मरहरिया सहित 60 ग्रामों में रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें