फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरायप्रयाग के इस्माइलपुर निवासी दीपू शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव के ही बदन सिंह, फूल सिंह, तिलक सिंह और सचिन सिंह रंजिश के चलते उनके दरवाजे पर आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पिता सुनील शर्मा और भाई अभिषेक शर्मा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष से कल्यान सिंह ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सुनील शर्मा, मोनू उर्फ अभिषेक, रवि और दीपू बच्चों को लेकर कहासुनी के बाद गालीगलौज करने लगे। भाई करन सिंह ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। इस मारपीट में कल्यान सिंह और उनके भाई करन सिंह घायल हो गए। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें