फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 17- राजकीय विद्यालय के शिक्षक खुशीराम की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। काफी समय से बीमार शिक्षक की कानपुर के बिल्हौर में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। इधर, अंतिम संस्कार में शामिल होने गया पड़ोसी गंगा में डूब गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विकास खंड तालग्राम के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बिरौली में क्षेत्र के गांव चौखटा निवासी खुशीराम वर्मा (58) शिक्षक थे। वह कई दिनों से वह बीमार थे। कानपुर के बिल्हौर में रहकर इलाज करा रहे थे। यहां बुधवार सुबह उनकी मौत हो गई। शिक्षक के बच्चों में एक पुत्र आलोक कुमार राजपूत और पुत्री शीलू हैं।
शिक्षक के निधन की सूचना मिलते ही प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी, धीरु गोपाल और अन्य शिक्षकों ने उनके आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। वहीं बिल्हौर के पास नानामऊ गंगा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान पड़ोसी श्यामबाबू (48) पुत्र जीवालाल का पैर फिसल गया, जिससे वह गंगा में डूब गए। गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें