फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जांच से बचने के लिए शुरू हुआ नाला, फुटपाथ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। नगर पंचायत में छिबरामऊ चौराहे से लेकर ग्रामीण बैंक तक सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया। जबकि नाली और फुटपाथ का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया था। शिकायत के बाद जांच से बचने के लिए एक साल बाद अब कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन



पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत छिबरामऊ चौराहे से लेकर ग्रामीण बैंक तक सीसी रोड का निर्माण ठेकेदार की ओर से कराया गया था। सीसी रोड के साथ एक मीटर का फुटपाथ और नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित था। रोड निर्माण के बाद नाली और फुटपाथ का काम अधूरा छोड़ दिया गया था, जिससे राहगीरों को आवागमन में समस्या हो रही थी। अब विकास कार्यों में गोलमाल की जांच के लिए डीएम से लेकर सीएम तक शिकायत की गई है। अब बरसात में जल निकासी समस्या से निजात मिलेगी। चेयरमैन मोहसिन खान जानू का कहना है कि ठेकेदार ने नाला और फुटपाथ का कार्य अधूरा छोड़ दिया था। उसे पूरा करने के सख्त आदेश दिए गए थे। इससे अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें