सौरिख। लखीमपुर में ड्यूटी के दौरान सिपाही की लखनऊ में बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी जगवीर सिंह पुत्र रामविलास यादव वर्ष 2005 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह लखीमपुर जिले में तैनात थे। कुछ समय से तबीयत खराब होने पर उनका इलाज सैफई मेडिकल कालेज में चल रहा था। तीन दिन पहले हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें किंग जार्ज मेडिकल कालेज लखनऊ में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की शाम इलाज के दौरान जगवीर सिंह की मौत हो गई। सिपाही की मौत के बाद पत्नी किरन, 11 वर्षीय बेटी अंशिका, 10 वर्षीय मोंटी व आठ वर्षीय प्रांचल बदहवास हो गए।