फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो 10- सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। ग्रामीण इलाकों में साफ-सफाई का जायजा लेने आ रही केंद्रीय टीम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीपीआरओ ने बैठक लेते हुए ग्राम सचिवो को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। देर से पहुंचे सचिवों को बैठक से बाहर कर दिया। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को भी अहम निर्देश दिए। भारत सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम चार दिवसीय पर दौरे पर आ रही है। छह नंवबर तक जिले के प्रत्येक ब्लाक से दो-दो गांव का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन और साफ-सफाई का निरीक्षण करेगी। जिसके चलते रविवार को तालग्राम ब्लाक मुख्यालय पर डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी सचिवों, सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें सचिवों से सभी योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति की बुकलेट शाम तक तैयार करने के निर्देश दिए।
गांव में साफ-सफाई चाक चौबंद रहे। इस दौरान देर से पहुंचे चार सचिवों को बैठक से बाहर निकाल दिया। इस मौके पर एडीओ रमेश चन्द्र शर्मा के न आने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ चन्द्र भान सिंह, एडीओ मुनीश कुमार, मनरेगा लेखाकार प्रवीन कुमार, सचिव विमल दुवे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें